Chhattisgarh Baloda Bazar News: बलौदाबाजार। जिले के रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में कार्य के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चरौदा, थाना पलारी निवासी भुनेश्वर यादव (57 वर्ष) के रूप में हुई है। वह संयंत्र के धर्मकांटा में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी की मौत कार्य के दौरान हुई। मौत की वजह हार्ट अटैक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

