Chhattisgarh Manendragarh News: मनेन्द्रगढ़। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चिरमिरी निवासी प्रियांशु गौर के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान जशपुर जिले से लेकर भागलपुर क्षेत्र तक उसकी तलाश की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

