Chhattisgarh Latest News: सोनिया गांधी की किताब और विमोचन का न्योता लेकर भूपेश बघेल तक पहुंची आत्मकथा, 16 नवंबर को लॉन्चिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chhattisgarh Latest News: सोनिया गांधी की किताब और विमोचन का न्योता लेकर भूपेश बघेल तक पहुंची आत्मकथा, 16 नवंबर को लॉन्चिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोनिया गांधी की यह पुस्तक प्राप्त हुई है। इसके साथ ही उन्हें 16 नवंबर को आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी मिला है। बघेल ने कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी साझा की है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुस्तक मिलने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आज हमारी नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ प्राप्त हुई है। उनके जीवन, संघर्षों और अनुभवों को करीब से जानने का एक प्रेरक अवसर मिल रहा है… अभी पढ़ना शुरू किया है।”

सोनिया गांधी की इस आत्मकथा में उनके निजी जीवन, संघर्षों और नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके राजनीतिक सफर का वर्णन किया गया है। पुस्तक में इटली में बिताए शुरुआती जीवन से लेकर भारतीय राजनीति में एक प्रमुख हस्ती बनने तक के अनुभवों को शामिल किया गया है।

HarperCollins India द्वारा प्रकाशित यह आत्मकथा 544 पृष्ठों की है। इसमें सोनिया गांधी के व्यक्तिगत जीवन और राजनीतिक यात्रा से जुड़े अनुभवों को समेटा गया है। पुस्तक के प्रकाशन और विमोचन कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है।


Related Articles