Chhattisgarh Latest News: महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश, पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है ED

Chhattisgarh Latest News: महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश, पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है ED

Chhattisgarh Latest News: रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, CBI कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ED ने PMLA स्पेशल कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था। अब एजेंसी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है।

सौरभ चंद्राकर की पेशी को महादेव सट्टा एप मामले की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ED की ओर से रिमांड मांगे जाने की स्थिति में अदालत इस पर सुनवाई करेगी। फिलहाल कस्टोडियल रिमांड को लेकर अदालत के फैसले का इंतजार है।


Related Articles