Ambikapur News: जरूरतमंद 70 वर्षीय महिला के लिए सुमन्त प्रजापति ने किया रक्तदान, अस्पताल प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Ambikapur News: जरूरतमंद 70 वर्षीय महिला के लिए सुमन्त प्रजापति ने किया रक्तदान, अस्पताल प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Chhattisgarh Ambikapur News: अंबिकापुर। जरूरत के समय किया गया रक्तदान किसी मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसी भावना के साथ छत्तीसगढ़ विकलांग एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त प्रजापति ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, अंबिकापुर पहुंचकर चौथी बार रक्तदान किया। उन्होंने ग्राम मसगा निवासी सुखराम कुम्हारिया की 70 वर्षीय माता विफनी बाई के लिए रक्तदान किया।

मरीज को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलते ही सुमन्त प्रजापति तत्काल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर पहुंचे और रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के उपचार में मदद मिली। उनके इस प्रयास की अस्पताल के चिकित्सकों और अधिकारियों ने सराहना की।

रक्तदान के बाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक तथा ब्लड सेंटर के अधिकारी ने सुमन्त प्रजापति को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके सेवाभावी प्रयास की सराहना करते हुए लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।

सुमन्त प्रजापति ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनके इस सेवाभावी कार्य की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रेलवानी सहित अस्पताल के अन्य अधिकारियों ने भी सराहना की।


Related Articles