Raipur Latest News: महादेव सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर की विशेष अदालत में पेशी, ED फिर मांग सकती है कस्टोडियल रिमांड

Raipur Latest News: महादेव सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर की विशेष अदालत में पेशी, ED फिर मांग सकती है कस्टोडियल रिमांड

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। महादेव सट्टा मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को गुरुवार, 19 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने के मद्देनजर उसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जुड़े मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाना है।

जानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर को सबसे पहले ED की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे CBI की विशेष अदालत में भी पेश किया जाएगा। दोनों एजेंसियों से जुड़े मामलों में उसकी न्यायिक प्रक्रिया अलग-अलग चलेगी।

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय सौरभ चंद्राकर से आगे पूछताछ के लिए एक बार फिर कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकता है। हालांकि, रिमांड को लेकर अंतिम फैसला संबंधित अदालत द्वारा सुनवाई के बाद लिया जाएगा।


Related Articles