Korba Latest News: नशा करते वीडियो सामने आने पर स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई, 2 छात्राओं समेत 7 को थमाया TC नोटिस

Korba Latest News: नशा करते वीडियो सामने आने पर स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई, 2 छात्राओं समेत 7 को थमाया TC नोटिस

Chhattisgarh Korba News: कोरबा। जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल धतूरा के छात्र-छात्राओं का शराब, सिगरेट और गांजा सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई की है। मामले में दो छात्राओं और पांच छात्रों समेत कुल सात विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन में भी हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 14 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें कक्षा 9वीं की दो छात्राएं शराब और सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, पांच छात्र स्कूल से बाहर जाकर गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

स्कूल के प्राचार्य बलभद्र सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों की बैठक बुलाई। बैठक में मामले पर चर्चा के बाद दो छात्राओं और पांच छात्रों को TC देने का नोटिस जारी किया गया। इस तरह कुल सात विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

प्राचार्य ने मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से भेज दी है। हालांकि, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। मामले में आगे शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।


Related Articles