Raipur Latest News: मो. अकबर के सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले- हमारी सरकार शहरों को स्वच्छ और सुंदर बना रही

Raipur Latest News: मो. अकबर के सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले- हमारी सरकार शहरों को स्वच्छ और सुंदर बना रही

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी की सफाई व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए विधानसभा वार टेंडर पर पुनर्विचार और वार्ड स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग के बाद उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, जबकि उनकी सरकार शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार मिल रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार स्वच्छता के लिए किस तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरों की सफाई और सुंदरता सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के नेताओं की सुरक्षा में कटौती को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुरक्षा के मापदंड गृह विभाग तय करता है। सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद ही इस संबंध में निर्णय लिया गया है।


Related Articles