सांकरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सांकरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के हितग्राहियों ने अपने नव-निर्मित पक्के मकानों में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया। इस दौरान हितग्राहियों और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
पक्के मकान मिलने की खुशी में जलाया दीप
ग्राम सांकरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिलने से लाभार्थियों में खुशी का माहौल रहा। हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सरपंच रवि सिंगौर ने गिनाया योगदान
भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच रवि सिंगौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सामाजिक-राजनीतिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा रहा है।
सरपंच ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गांव के कई जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिला है। इसी कृतज्ञता और स्नेह की अभिव्यक्ति के रूप में हितग्राहियों ने अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के लिए की मंगलकामना
रवि सिंगौर ने कहा कि देशवासियों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के नाम अपने संदेश में जनता का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर शुभम जांगड़े, पंच संजय सिंगौर, पंच तिहारु बघेल, कामता सिंगौर, ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष देवरथ सिंगौर, लोकेन्द्र सिंगौर, कांता सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, संदीप सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

