Chhattisgarh Latest News: सांकरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सांकरा में विशेष आयोजन किया गया। गांव स्थित गणेश पंडाल और दाईहान प्रांगण के भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा एकत्र हुए और दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का किया उल्लेख
कार्यक्रम में भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच रवि सिंगौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री ने जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘आशीर्वाद दीप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेवा और संस्कार का दिया संदेश
सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में शुभम जांगड़े, पंच संजय सिंगौर, पंच तिहारु बघेल, कामता सिंगौर, ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष देवरथ सिंगौर, लोकेन्द्र सिंगौर, कांता सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, संदीप सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

