Aaj Ka Rashifal: मिथुन-कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग; कन्या-मकर वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal: मिथुन-कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग; कन्या-मकर वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। वहीं, दोपहर 11 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को धन लाभ और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। पहले से शुरू किया गया काम पूरा होगा, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धैर्य बनाए रखें और अपने जज्बातों पर नियंत्रण रखें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। घर में लंबे समय से रखा कबाड़ बाहर करने से पारिवारिक अनबन दूर हो सकती है। हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 4

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबारियों को अपनी योजनाएं गोपनीय रखनी चाहिए। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मार्बल कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बना रहेगा।

शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। नई तकनीक से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और अच्छी आमदनी होने के योग हैं। व्यापार में भविष्य के लिए फायदेमंद अवसर मिल सकते हैं। नया काम शुरू करना लाभदायक रहेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कॉलेज से टीचिंग का ऑफर मिल सकता है। किसी बड़े मामले में समझौता करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 9

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कई उलझे सवालों के जवाब मिलेंगे और असमंजस की स्थिति दूर होगी। किसी काम से बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित हो सकती है। निजी काम में बहन का सहयोग मिलेगा। विवाहित जोड़े पिकनिक पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से खूबसूरत तोहफा मिलने की संभावना है। कारोबार का विस्तार करने के लिए सहयोगियों के साथ बैठक होगी, जिससे परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी।

शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 6

सिंह राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। समझदारी से काम करने पर अच्छा फायदा मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अधिक धन कमाने के नए विचार मन में आएंगे। मुश्किल समय में मित्र का सहयोग मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। आज सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए जरूरी रहेगा। बिना आवश्यकता अपने विचार व्यक्त करने से बचें।

शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 1

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। बाहर जाते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। किसी दूर के रिश्तेदार का घर आगमन हो सकता है। बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए निवास स्थान बदलने का विचार कर सकते हैं। नए स्थान पर कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 6

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आ सकता है। कारोबार में वृद्धि के लिए समय अनुकूल है। पहले से बनाई गई योजनाओं को लागू करना फायदेमंद रहेगा। आसपास के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे और पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में विरोधियों से सतर्क रहें। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशि

आज आपका मन अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नवविवाहित किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। नया कारोबार शुरू करने में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से उत्सव का माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 7

धनु राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा। सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। कॉलेज में दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनावश्यक कामों में समय बर्बाद करने से बचें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने के योग हैं। किसी खास रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 2

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों को धन लाभ होने के योग हैं। साझेदारी में काम करना फायदेमंद साबित हो सकता है। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है। ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। करियर में बदलाव के साथ तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। हालांकि सेहत का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 2

कुंभ राशि

आज का दिन आपके जीवन में नए बदलाव लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी डीलर से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नवविवाहित धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आत्मविश्वास दिखाई देगा और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। अपनों की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: पीच
लकी नंबर: 8


Related Articles