Aaj Ka Rashifal: 28 नवंबर 2026। आज शनिवार का दिन है। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि देर रात 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 18 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। वहीं, दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कुछ राशियों के लिए तरक्की और नए अवसरों के रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में नए ऑफर, कारोबार में लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलने के योग हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर मिलने के योग हैं। मित्रों और अपनों का सहयोग आपको सही दिशा दिखाएगा। प्रेम जीवन में साथी को उपहार देकर खुश कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4
वृष राशि: आज आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिला सकता है। विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई कार्य योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों की बातचीत आगे बढ़ सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अच्छे प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि: आज आपके सामने लाभ के नए अवसर आ सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पूरा करने में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 3
कर्क राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपना समय व्यर्थ करने से बचें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 7
सिंह राशि: आज आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। कारोबार में मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। पारिवारिक विवाद सुलझने से घर में तालमेल बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 2
कन्या राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
तुला राशि: आज का दिन नई उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का अवसर मिल सकता है। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से बहस होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। शारीरिक थकान के कारण काम की गति प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट से बॉस प्रभावित हो सकते हैं और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से व्यस्तता रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
मकर राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपके कई काम मनमुताबिक पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के अवसर बनेंगे। किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में संतान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि: आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर की किसी समस्या का समाधान आपसी बातचीत से निकल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी से मनपसंद उपहार मिलने के योग हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
मीन राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी बुकिंग मिलने से लाभ हो सकता है। माता-पिता की नाराजगी दूर होने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। आसपास धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने का अवसर मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

