सूरजपुर: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार की तलाश जारी

सूरजपुर: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार की तलाश जारी

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बसदेई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसदेई हाई स्कूल के सामने मेन रोड पर एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान जगरनाथ दुबे उर्फ टांगर पंडित (24 वर्ष), निवासी ग्राम बिरमताल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि मोटरसाइकिल को लगभग 8-9 दिन पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ विश्रामपुर क्षेत्र से चोरी किया गया था। आरोपी वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने चोरी की आशंका के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।


Related Articles