Utaai Holi Meeting News दुर्ग/उतई। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना उतई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी महेश ध्रुव एवं सहायक प्रभारी प्रमोद सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में उतई नगर के जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत उतई के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के सरपंच, राजस्व विभाग के अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि, मीडिया जगत तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि होली पर्व को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की अपील की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने तथा त्योहार के दौरान वातावरण को प्रदूषित न करने का आग्रह भी किया।
Read More : भिलाई के सर्कुलर मार्केट में ड्राई फ्रूट दुकान में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, मौके पर 2 दमकल गाड़ियां

