बालको दौरा टला: प्रिया अग्रवाल हेब्बर का प्रस्तावित दो दिवसीय प्रवास रद्द, जानें वजह

बालको दौरा टला: प्रिया अग्रवाल हेब्बर का प्रस्तावित दो दिवसीय प्रवास रद्द, जानें वजह

Priya Agarwal Hebbar tour cancelled: कोरबा। वेदांता ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर का प्रस्तावित दो दिवसीय बालको दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका यह दौरा संयंत्र की प्रगति और संचालन कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से तय किया गया था।

कार्यक्रम के अनुसार, वे संयंत्र की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन और विकास कार्यों की समीक्षा करने वाली थीं। हालांकि अचानक कार्यक्रम में बदलाव के कारण उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया।

इसी बीच वेदांता लिमिटेड के छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (VLCTPP) में हाल ही में हुए हादसे को लेकर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूत्रों के अनुसार, उनका यह दौरा अब नई तारीख तय होने के बाद फिर से निर्धारित किया जा सकता है।


Related Articles