बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ; विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी CM

बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ; विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी CM

Bihar New CM Samrat Chaudhary: पटना। बीजेपी के सियासी सफर में आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। आज बिहार में पहली बार बीजेपी के सीएम की शपथ हुई। सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों डिप्टी सीएम की शपथ ले रहे हैं। NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी बने CM

JDU के कोटो से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री कुशवाहा समाज से हैं तो वहीं डिप्टी सीएम विजय चौधरी भूमिहार समाज से और बिजेंद्र यादव OBC समाज से आते हैं। नई सरकार में भी जाति गणित के समीकरण पर पूरा ध्यान दिया गया है।

BJP का 46 साल का संघर्ष, पहली बार सीएम

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा। महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद मुखर और आक्रामक नेता माने जाने जाते हैं। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम की शपथ ली। अब उनके पास सीएम के तौर पर पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को साथ रखने की भी चुनौती होगी। वहीं, बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी लेकिन सीएम हमेशा नीतीश कुमार ही बने। ये पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के तौर पर उन्हें सीएम भी अपना मिला है।


Related Articles