Durg News: भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों एवं कार्यस्थलों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने संयंत्र की सुख-समृद्धि और कर्मचारियों की खुशहाली की कामना करते हुए सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
सांसद विजय बघेल ने इस्पात भवन, पीएलईएम, सीआरएम, इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल विभाग, इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग शॉप, फोर्ज शॉप, सीपीडी, फाउंड्री शॉप, आरटीएस, रेल मिल, शिपिंग ऑपरेशन, रेल मर्चेंट मिल फिनिशिंग एवं शिपिंग, यूआरएम तथा केंद्रीय योजना विभाग सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों में आकर्षक रंगोली सजाई गई और श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। सांसद विजय बघेल ने महिलाओं को साड़ी का वितरण कर उन्हें विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की बधाई दी।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से देश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलती है। भिलाई इस्पात संयंत्र देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में उज्जवल दत्ता, लिलेश देशमुख, हितेंद्र तना, राजेश चंद्राकर, अजय पाणीकर, युवराज परगनिहा, डाकेश्वर परगनिहा, उत्तम कश्यप, सोहन साहू, मनोज डड़सेना, राजधार, सुजय सिंह, दिनेश सिन्हा, डीजीके राव, शंकर वर्मा, हरिराम यादव, सुरेश यादव, पवन साहू, डीएम चंदेल, प्रमोद मिश्रा, अरुण साहू, प्रतिमा गोस्वामी, चन्द्रावली भारती, मनोज गुप्ता, विक्रम ठाकुर, शेख महमूद, राजीव कुमार सोनटेके, रिजवान खान, अक्रम खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

