रायपुरः CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। साय सरकार ने नगरीय निकायों में पदस्थ कई अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जगहों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ), जोन आयुक्त समेत और अन्य अफसर भी शामिल है। ये सभी अधिकारी एक ही समय पर लंबे समय से जमे हुए थे। अब राज्य सरकार ने इनका तबादला करते हुए दूसरे जगहों पर पोस्टिंग दी है।
CG Transfer News : नगरीय प्रशासन विभाग की ओर जारी आदेश के मुताबिक निलंबित चल रहे CMO किरण पटेल को बहाल कर नई पदस्थापना दी गई है। उन्हें जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में अस्थायी रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच यथावत जारी रहेगी। जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद निलंबन अवधि से संबंधित अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यभार ग्रहण करें और विभाग को इसकी जानकारी दें। निर्धारित 7 दिनों की समय अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यहां देखें आदेश की कॉपी (CG Transfer News)

