Chhattisgarh Latest News: बिलासपुर-पेण्ड्रा मुख्य मार्ग पर फिर लगा जाम, केंदा घाट में कंटेनर पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

Chhattisgarh Latest News: बिलासपुर-पेण्ड्रा मुख्य मार्ग पर फिर लगा जाम, केंदा घाट में कंटेनर पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले बिलासपुर-पेण्ड्रा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर आवागमन बाधित हो गया। केंदा घाट में एक भारी-भरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर मालवाहक और भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय वाहन चालकों और राहगीरों के अनुसार, केंदा घाट की सड़क पहले से ही जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे और घुमावदार ढलान के कारण इस मार्ग पर सफर जोखिम भरा बना हुआ है। ऐसे में भारी वाहनों के खराब होने और दुर्घटनाओं के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनती रहती है।

इस समस्या की प्रमुख वजह बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पीछे चलना बताई जा रही है। इस मार्ग पर पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी जताई है।

जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से तत्काल क्रेन भेजकर कंटेनर हटाने और यातायात बहाल कराने की मांग की है। साथ ही हाईवे निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील की है, ताकि इस मार्ग पर बार-बार लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।


Related Articles