Chhattisgarh Latest News: नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

Chhattisgarh Latest News: नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 कार्यक्रम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनके चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद वे सीधे पटना के लिए रवाना हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने नितिन नवीन के दौरे के निरस्त होने की पुष्टि की है। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं।

वहीं, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है।


Related Articles