Kiran Singh Deo Accident: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास उस समय हुआ, जब वे बागेश्वर धाम से रायपुर लौट रहे थे।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें झांसी रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

