Raipur Latest News: खड़गे के बयान पर अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया, बोले- देशभर में निंदा हुई, इसे बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं

Raipur Latest News: खड़गे के बयान पर अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया, बोले- देशभर में निंदा हुई, इसे बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अराजकता पैदा करने के लिए राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब किसी पर भरोसा नहीं कर रही है और उसने सुप्रीम कोर्ट तथा चुनाव आयोग के हलफनामे पर भी सवाल उठाए हैं। चंद्राकर के मुताबिक, व्यापारी भी इस प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा की ओर से कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि खड़गे की भाषा की देशभर में निंदा हुई है। उन्होंने कहा कि इस बयान को अब यहीं समाप्त कर देना चाहिए, क्योंकि यह इतना बड़ा विषय नहीं है कि इसे रोज दोहराया जाए।

भिलाई में 4 करोड़ रुपये नकद पकड़े जाने के मामले में भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया। बैज ने तंज कसते हुए कहा था कि यह पैसा संघ कार्यालय जा रहा होगा। इस पर चंद्राकर ने सवाल उठाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास इस बात का क्या आधार है कि पैसा नागपुर, दिल्ली या मुंबई जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों से कट चुकी है और बिना तथ्यों के बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रही है।


Related Articles