CG Balrampur News: बलरामपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 अक्टूबर को बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम चिरई, जशवंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में वे पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिलेवासियों को कुल 202 करोड़ 65 लाख रुपये के 2009 विकास कार्यों की सौगात देंगे।
1863 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों की सौगात देंगे, उनमें 156 करोड़ 68 लाख रुपये के 1863 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है। वहीं, 45 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए 146 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी गति
प्रमुख कार्यों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 71 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा, कुसमी विकासखंड में 26 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से पांच पुलों का निर्माण भी प्रमुख कार्यों में शामिल है।
जिला अस्पताल को मिलेगी सीटी स्कैन मशीन
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही वीबी-जी राम जी योजना के तहत 1854 कार्य भी कार्यक्रम में शामिल हैं।
नल जल योजनाओं और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण
लोकार्पण होने वाले कार्यों में 15 एकल ग्राम नल जल योजनाएं, मनरेगा के 97 चेक डैम और छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा महतारी सदन जैसे निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

