CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, 23 जून के आसपास मानसून बढ़ेगा आगे

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, 23 जून के आसपास मानसून बढ़ेगा आगे

Chhattisgarh Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तरी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। इस दौरान रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खराब मौसम के बीच सक्ती जिले के ग्राम अंडा में एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया। शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही कक्षा छठवीं की 11 वर्षीय छात्रा दीप्ति चंद्रा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


Related Articles