DurgLatest News: 2025 के आबकारी मामले में जब्त होंडा बाइक छुड़ाने की थी कोशिश, फर्जी कलेक्टर आदेश बनाने वाले पप्पू-राजा जेल भेजे गए

DurgLatest News: 2025 के आबकारी मामले में जब्त होंडा बाइक छुड़ाने की थी कोशिश, फर्जी कलेक्टर आदेश बनाने वाले पप्पू-राजा जेल भेजे गए

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर कलेक्टर के नाम से फर्जी शासकीय आदेश तैयार करने और उसके जरिए जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्ष 2025 के एक आबकारी प्रकरण में जब्त होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल को सुपुर्दनामा पर हासिल करने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया था। दस्तावेजों के सत्यापन में उनकी करतूत उजागर हो गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 4 नवंबर को भोजराम रतललाकर ने भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ग्राम मोहरेंगा, थाना नंदिनी नगर निवासी जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32 वर्ष) और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40 वर्ष) सेक्टर-01 स्थित आबकारी नियंत्रण कक्ष पहुंचे थे। दोनों ने वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब्त होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 B 5687 को सुपुर्दनामा पर लेने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया।

दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अधिकारियों को आदेश संदिग्ध लगा। जांच में आदेश पूरी तरह फर्जी और कूटरचित पाया गया। इसके बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर नकली सरकारी आदेश तैयार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


Related Articles