कवर्धा में BJP का प्रदर्शन: राहुल गांधी का पुतला दहन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस घिरी

कवर्धा में BJP का प्रदर्शन: राहुल गांधी का पुतला दहन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस घिरी

Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिग्नल चौक पर जन आक्रोश रैली निकालते हुए कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

रैली का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन जब उन्हें अधिकार देने की पहल होती है, तो उसका विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है।

वहीं भाजयुमो प्रदेश सचिव मनीराम साहू ने कहा कि भाजपा लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है और यह अधिनियम उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पर महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन किया।

रैली के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जबकि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।


Related Articles