बिलासपुर में नकली सामान पर छापे: व्यापारी और विभाग दोनों कटघरे में, कार्रवाई पर उठे सवाल

बिलासपुर में नकली सामान पर छापे: व्यापारी और विभाग दोनों कटघरे में, कार्रवाई पर उठे सवाल

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के व्यापार विहार में नकली सामान के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब व्यापारी और प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सागर ट्रेडिंग कंपनी समेत कई दुकानों पर छापेमार कार्रवाई कर खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल लिए।

कार्रवाई के दौरान चायपत्ती, गरम मसाला, टूथपेस्ट जैसे उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। शिकायत थी कि बाजार में मिलावटी और डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इसी बाजार में सैंपलिंग हो चुकी है, लेकिन नकली सामान का कारोबार अब तक जारी है। आरोप है कि 4-5 दुकानें लगातार ऐसे उत्पाद बेच रही हैं, लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती।

लोगों का यह भी कहना है कि सैंपल जांच की प्रक्रिया काफी धीमी है और रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं, जिससे मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि दोषी व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जांच प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि नकली सामान के कारोबार पर प्रभावी रोक लग सके। अब नजर इस बात पर है कि यह कार्रवाई सिर्फ सैंपलिंग तक सीमित रहती है या वास्तव में अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जाती है।


Related Articles