रायपुर में पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, पैर में लगे टाके, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर में पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, पैर में लगे टाके, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Raipur Chakubaji News : रायपुर में पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है, जहां घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आजाद चौक निवासी अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाड़ी शिवनगर इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल यादव से हो गई। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आमना-सामना होते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान राहुल यादव ने चाकू निकालकर अजय साहू पर हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अजय ने राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आजाद चौक थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More : सहायक शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज पर साधा निशाना, कहा- अभ्यर्थियों को गुमराह करने की राजनीति कर रहे बैज


Related Articles