Republic Day at Indravati Bhavan: इंद्रावती भवन में शान से लहराया तिरंगा, नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

Republic Day at Indravati Bhavan: इंद्रावती भवन में शान से लहराया तिरंगा, नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

रायपुरः Republic Day at Indravati Bhavan भारत देश ने रविवार को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस की जबरदस्त धूम देखी गई। राजधानी रायपुर के अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने-अपने दफ्तरों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का भाव प्रकट किया। इंद्रावती भवन नवा रायपुर में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां नोडल अधिकारी एवं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं आई.ए.एस. डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।

Read More : कलयुग का ‘कंस’! महज इस बात के लिए भांजी पर खौलती दाल उड़ेल दिया मामा, पूरा मामला जान आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Republic Day at Indravati Bhavan उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियो और कर्मचारियों में देश के प्रति प्रेम की भावना देखते ही बन रही है। देश की सेवा का मौका बहुत काम लोगों कों मिलता है। इसलिए लिए अपने सभी दायित्वों पूरी लगन से करें। उन्होंने कविता का पाठ किाया कि मन मार के काम ना कर, पूरा मन लगा, मुस्कुरा के काम करें ताकि हम नहीं, देश नहीं, पूरी दुनिया कहे छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।

Read More : Virat Kohli: अब 25 साल के इस युवा खिलाड़ी की कप्तानी में खेंलेगे विराट कोहली, इस ट्रॉफी में दिखाएंगे अपना दमखम, इस दिन से शुरू होगा मैच

इस अवसर पर अध्यक्ष इंद्रावती भवन जय कुमार साहू, महिला अध्यक्ष जगदीप बजाज, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, महासचिव संजीत शर्मा, अपॉक्स सत्येंद्र देवांगन, वैभव साहू, नितिन आठनकार, इंद्रावती मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related Articles