Chhattisgarh Latest News: CM विष्णुदेव साय ने भगवान सूर्य को अर्पित किया संध्या अर्घ्य, छठ घाट निर्माण के लिए की बड़ी घोषणा

Chhattisgarh Latest News: CM विष्णुदेव साय ने भगवान सूर्य को अर्पित किया संध्या अर्घ्य, छठ घाट निर्माण के लिए की बड़ी घोषणा

Chhattisgarh Jashpur News: जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं, दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष हेमन्ती साय, भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Related Articles