Aaj Ka Rashifal: रविवार का राशिफल, वृषभ से मीन तक जानें करियर, धन और पारिवारिक जीवन का हाल

Aaj Ka Rashifal: रविवार का राशिफल, वृषभ से मीन तक जानें करियर, धन और पारिवारिक जीवन का हाल

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज महानंदा नवमी है। दोपहर बाद 3 बजकर 23 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। वहीं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भोर 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और आपका शुभ रंग व शुभ अंक क्या है।

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक रिश्तों का लाभ मिलेगा और काम समय पर पूरा होने की संभावना है। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे और किसी समस्या से राहत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 8।

वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और कार्यों की तारीफ हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा और संपर्कों का दायरा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6।

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में नई जानकारियां मिलेंगी, जिससे कार्यप्रणाली में गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी को जरूरत का सामान गिफ्ट करने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1।

कर्क राशि: आज आपके जीवन में कुछ नया बदलाव आ सकता है। परिवार का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। बच्चों के प्रति सहानुभूति और स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा और शाम को मंदिर में समय बिता सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने से काम आसानी से पूरे होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शुभ रंग- नेवी ब्लू, शुभ अंक- 2।

सिंह राशि: आज आप नई उमंग के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। जिस काम को पूरा करने का संकल्प लेंगे, उसे पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। बेहतर परिणाम मिलने से उत्साह और मनोबल बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारियों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5।

कन्या राशि: आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उससे जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा करना बेहतर रहेगा। संभव हो तो काम शाम से पहले पूरा कर लें। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को किसी शो में अभिनय का प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3।

तुला राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जरूरी चीजों को प्राथमिकता देंगे। काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाए रखना रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार मिलने से माहौल बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और पिछले कुछ समय से चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 8।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों का घर के मामलों में हस्तक्षेप सीमित रखें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर अपने काम पर ध्यान दें। व्यवहार में नरमी रखने से बिगड़े काम बनने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9।

धनु राशि: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजना बना सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद अपनी योग्यता और मेहनत से काम पूरा कर पाएंगे। मार्केटिंग गतिविधियों पर ध्यान देने से लाभदायक संपर्क बन सकते हैं। महिलाओं के लिए दिन व्यस्त रहेगा और प्रोफेशनल काम के साथ घर व बच्चों की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 6।

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। इससे मेहनत के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आपके प्रयासों से काम में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वालों को अवसर मिलने की उम्मीद है। शुभ रंग- सुनहरा, शुभ अंक- 6।

कुंभ राशि: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। शाम को किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी व्यक्ति से प्रभावित होकर दिनचर्या में बदलाव और नए काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए किसी कंपनी के साथ डील तय हो सकती है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 5।

मीन राशि: आज का दिन पहले की अपेक्षा अधिक लाभ देने वाला रह सकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर काम करने से सफलता मिल सकती है। बिजनेस में मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलने और आय बेहतर होने की संभावना है। हालांकि किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार करें। बच्चों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है और वे पिता से सलाह भी ले सकते हैं। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7।


Related Articles