Aaj Ka Rashifal: राधाष्टमी और दुर्गाष्टमी के दिन जानें अपना राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक

Aaj Ka Rashifal: राधाष्टमी और दुर्गाष्टमी के दिन जानें अपना राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक

Aaj Ka Rashifal: 19 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आयुष्मान योग दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, जबकि मूल नक्षत्र देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत और राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा और क्या होगा आपका शुभ रंग व शुभ अंक।

मेष राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। घर में किसी आयोजन के कारण दिनचर्या में बदलाव हो सकता है, जिससे कुछ कामों में देरी संभव है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3।

वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। जीवनसाथी से काम में सहयोग मिलेगा और किसी उलझन का समाधान मिल सकता है। परिवार में आपसी संबंध बेहतर होंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1।

मिथुन राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और जरूरी बैठकों से व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। उधार से छुटकारा मिलने से आर्थिक बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर भी राहत रहेगी। शुभ रंग- मैजेंटा, शुभ अंक- 2।

कर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि के संकेत हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों के आगमन से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5।

सिंह राशि के लिए दिन बेहतर रहेगा। कई तरह की उलझनों से राहत मिल सकती है और परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश सफल हो सकती है। किसी पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू करने का अवसर मिलेगा और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप पहले लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे और उसके बाद नई योजनाएं बनाएंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9।

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। राजनीतिक संपर्कों से किसी अटके हुए काम को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा से मानसिक शांति मिल सकती है। शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 7।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप मेहनत और लगन से पूरा करेंगे। सहकर्मी आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। खान-पान में तली-भुनी चीजों से बचें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। शुभ रंग- पीच, शुभ अंक- 8।

धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी जन्मदिन समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीखने की कोशिश भविष्य में लाभ दे सकती है। महिलाएं अपनी रुचि के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6।

मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी और बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने से बचें। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने से दिन व्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 1।

कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य दिनों से बेहतर रहेगा। व्यापार के लंबित मामलों को किसी करीबी की मदद से सुलझाने में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है। खास काम में सफलता मिलने के साथ नए विचार भी मन में आ सकते हैं। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2।

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर में सजावट का काम कराने की योजना बन सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या में बदलाव भविष्य में लाभकारी हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 5।


Related Articles