एमपी में शिक्षकों की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट: जनगणना ड्यूटी के बदले अर्जित अवकाश की मांग

एमपी में शिक्षकों की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट: जनगणना ड्यूटी के बदले अर्जित अवकाश की मांग

Teachers Holidays Update: भोपालः एमपी में अगले माह यानी मई से स्कूलों में गर्मीयों का अवकाश होने जा रहा है। इसी बीच शिक्षकों की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें में शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी के बदले अर्जित अवकाश की मांग की है। यह उन शिक्षकों के लिए है, जिनकी ड्यूटी जनगणना में लगी है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में स्कूलों में करीब चार हजार शिक्षक हैं। जबकि प्रदेशभर में 3.5 लाख शिक्षक है। जिनमें से करीब आधे से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी गर्मीयों की छुट्टियों के दौरान जनगणना में लगेगी। इसी बीच राजधानी भोपाल के शिक्षकों ने अर्जित अवकाश देने की मांग रखी है। इस तरह की व्यवस्था दिल्ली में की गई है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भी भेजा गया है। मध्यप्रदेश शिक्षक संगठन का कहना है कि दिल्ली में शिक्षकों को समर वेकेशन के बदले अर्जित अवकाश मिलेंगे। इसके निर्देश हो चुके हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश में भी व्यवस्था लागू की जाए।

शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने जानकारी दी है कि दिल्ली सरकार ने जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को अवकाश के दिनों में काम के बदले अर्जित अवकाश के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी शिक्षकों को लिए इस तरह की व्यवस्था की जाए। ताकि जनगणना ड्यूटी में लगे टीचर्स को इसका फायदा मिल सके। कहा कि संबंधित मामले में लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त को पत्र दिया जाएगा।


Related Articles