दमोह में हादसा: लगुन उत्सव से लौट रही पिकअप पलटी, 10 घायल, एक की हालत गंभीर

दमोह में हादसा: लगुन उत्सव से लौट रही पिकअप पलटी, 10 घायल, एक की हालत गंभीर

Accident in Damoh: दमोह जिले की तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप मानक के पास अनियंत्रित होकर लगुन उत्सव कर वापिस लौटते समय पिकअप पलट जाने से पिकअप वाहन में सवार करीब 10 लोगों में एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि गंभीर घायलों में धर्मू पिता मुन्ना अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी मनका को रेफर किया गया है. वहीं मामूली चोट अशोक,गोकूल, संजय,चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू पिता भजन लाल,टुटेली, और राजू को आई है. जिनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर यशपाल द्वारा किया जा रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी इमालिया रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक जमीर, आरक्षक रवि कटारे ने घायलों से जानकारी ली.


Related Articles