डोंगरगढ़ में बारात बनी मातम: डीजे डांस के दौरान विवाद में युवक की हत्या, दो घायल

डोंगरगढ़ में बारात बनी मातम: डीजे डांस के दौरान विवाद में युवक की हत्या, दो घायल

Chhattisgarh Dongargarh News: डोंगरगढ: डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामटोला में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब डीजे पर डांस के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ विवाद?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात ग्राम रामटोला में बारात आई हुई थी। डीजे पर बाराती और ग्रामीण डांस कर रहे थे, इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई।

धारदार हथियार से हमला

विवाद के दौरान एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) ने धारदार हथियार से योनिश सिन्हा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योनिश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीच-बचाव करने वालों पर भी हमला

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रेमन देवांगन और युवराज यादव पर भी हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

एक विधि से संघर्षरत बालक (17 वर्ष)
कृपाला वर्मा (25 वर्ष), जिसने आरोपी को चाकू उपलब्ध कराया

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक छोटी सी कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। यह घटना समाज में बढ़ती हिंसा और आपसी विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।


Related Articles