तमिलनाडु में TVK का धमाका: रुझानों में थलपति विजय की पार्टी सबसे आगे, DMK-AIADMK पीछे

तमिलनाडु में TVK का धमाका: रुझानों में थलपति विजय की पार्टी सबसे आगे, DMK-AIADMK पीछे

Tamil Nadu Election Result 2026: चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों के अनुसार सुपरस्टार थलपति विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक दलों को पीछे छोड़ दिया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक TVK+ 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि AIADMK गठबंधन 81 सीटों और DMK गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य की कुल 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे।

मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में संपन्न हुआ था, जबकि मतगणना 4 मई को हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देर रात तक सभी सीटों के अंतिम परिणाम जारी होने की संभावना है।

गौरतलब है कि TVK की स्थापना 2 फरवरी 2024 को विजय ने की थी। उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए एक नई सोच और जनकल्याण के एजेंडे के साथ पार्टी की शुरुआत की थी। 2024 के लोकसभा चुनावों से दूरी बनाकर पार्टी ने सीधे 2026 विधानसभा चुनाव में दमदार एंट्री की।

वर्तमान रुझानों ने साफ कर दिया है कि तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। सियासी गलियारों में थलपति विजय को इस चुनाव का “असली हीरो” माना जा रहा है, जिन्होंने नई पार्टी के दम पर जनता का भरोसा जीतकर मजबूत चुनौती पेश की है।


Related Articles