Kawardha Accident: कवर्धा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Kawardha Accident: कवर्धा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

CG Kawardha Accident News: कवर्धा: कवर्धा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे फोक नदी में जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक बिरगांव से पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलटते हुए नदी में गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

पांडातराई पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Related Articles