Bhilai News : BSP के यांत्रिकी विभाग में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से विनोद कुमार की मौत

Bhilai News : BSP के यांत्रिकी विभाग में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से विनोद कुमार की मौत

Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। यहां पुशर कार की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो मेसर्स सहिकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के रूप में ‘ए’ शिफ्ट में कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने मैकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद मैकेनिकल पाली प्रभारी ने विनोद कुमार को पुशर कार-2 की खराबी की जांच के लिए भेजा।

खराबी की जांच के दौरान पुशर कार अचानक चल पड़ी और विनोद कुमार उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से एमएमपी-1 ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने करीब सुबह 9 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।


Related Articles