Aaj Ka Rashifal: वृषभ को नौकरी-व्यापार में लाभ, मिथुन की बढ़ेगी आय, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ को नौकरी-व्यापार में लाभ, मिथुन की बढ़ेगी आय, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 13 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और आपका शुभ रंग व शुभ अंक क्या है।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार में नयापन लाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बड़े शहर जा सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े काम पूरे होंगे। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
शुभ रंग – पीला | शुभ अंक – 9

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे, जो तरक्की का रास्ता खोल सकते हैं। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की खुशी में घर पर पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और कर्ज से राहत मिल सकती है। सिविल इंजीनियर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को अच्छी कंपनी से कॉल आने की संभावना है।
शुभ रंग – गहरा नीला | शुभ अंक – 5

मिथुन राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे और आपकी तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। काम की प्रशंसा होगी और किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर अहम फैसले लेंगे। आय में बढ़ोतरी से परिवार में खुशियां आएंगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहेंगे।
शुभ रंग – भूरा | शुभ अंक – 4

कर्क राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार के मामले में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता की सलाह किसी काम में लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग – स्लेटी | शुभ अंक – 2

सिंह राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी कोर्स को लेकर शिक्षक की सलाह लेने से आपका कन्फ्यूजन दूर होगा। मन में शुभ विचार आएंगे और कुछ नया करने की इच्छा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मनचाही वस्तु खरीद सकते हैं। सरकारी काम में किसी करीबी की मदद करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग – नेवी ब्लू | शुभ अंक – 1

कन्या राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करें और हर काम में सतर्कता बरतें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन मजबूत होगा और जीवनसाथी से मन की बात साझा कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ समय बिताने और शॉपिंग पर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग – मैरून | शुभ अंक – 3

तुला राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है और बड़े पद की प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लोगों के प्रति आपका अच्छा व्यवहार आपको लोकप्रिय बनाएगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग – लाल | शुभ अंक – 5

वृश्चिक राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने काम समय पर पूरा कर लेंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। मेहनत से सफलता मिलेगी और व्यापार में चल रही सुस्ती दूर हो सकती है। सेल्स बढ़ेगी और नए क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी को अपनी प्रेजेंटेशन या योजना बताने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें।
शुभ रंग – सफेद | शुभ अंक – 6

धनु राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी योजनाओं को सफल बनाने में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे कई काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई चीजों की ओर आकर्षण बढ़ेगा और खरीदारी का मन बना सकते हैं। छात्रों का किसी नई चीज को सीखने की ओर रुझान बढ़ेगा।
शुभ रंग – हल्का गुलाबी | शुभ अंक – 8

मकर राशि: आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट करने का विचार बन सकता है, लेकिन जगह का अच्छी तरह परीक्षण कर लें। बेटी का मनचाहे क्षेत्र में चयन होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। किसी बड़े मामले में समझौते और सहयोग के लिए तैयार रहना फायदेमंद होगा।
शुभ रंग – गुलाबी | शुभ अंक – 9

कुंभ राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। रोजगार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। बड़ों की बात ध्यान से सुनें और उनकी सलाह पर अमल करें। व्यापार में परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी और ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत होंगे। महत्वपूर्ण कामों में बदलाव हो सकता है, जिसमें किस्मत आपका साथ देगी। निवेश से पहले बड़ों की राय जरूर लें।
शुभ रंग – नारंगी | शुभ अंक – 7

मीन राशि: आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। ऑफिस में कर्मचारी मन लगाकर काम करेंगे, लेकिन वरिष्ठ होने के नाते सभी के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करें। समझदारी से परिस्थितियों को समझकर काम आगे बढ़ाएंगे। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। कुछ प्रभावशाली और जानकार लोगों से पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग – सुनहरा | शुभ अंक – 4


Related Articles