Durg News: मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Durg News: मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। जिले के मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल पोल क्रमांक 857/27 अपलाइन के पास लगभग 20 से 25 वर्ष आयु के एक युवक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

मृतक ने सफेद और काले रंग की चेकदार शर्ट तथा नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके बाएं कान में बाली थी और पैरों में अड्डा कंपनी की चप्पल मिली है। हालांकि, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। साथ ही आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है। यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल निकटतम पुलिस थाना या संबंधित अधिकारियों को सूचना दे सकता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles