Raipur Crime News: रायपुर में लड़कियों के साथ सिगरेट पीना पड़ा महंगा! जबरदस्ती दुष्कर्म का लगाया आरोप, फिर ऐंठे इतने हजार रुपए

Raipur Crime News: रायपुर में लड़कियों के साथ सिगरेट पीना पड़ा महंगा! जबरदस्ती दुष्कर्म का लगाया आरोप, फिर ऐंठे इतने हजार रुपए

Raipur News: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की उगाही करने और लगातार ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शिकायतकर्ता जयंत चौधरी, निवासी शंकर नगर, ने बताया कि मई 2026 में उनकी मुलाकात गुढ़ियारी क्षेत्र में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। आरोप है कि दोनों युवतियों ने पहले नौकरी दिलाने और पार्लर खोलने के नाम पर आर्थिक मदद मांगी और बाद में फोन व मैसेज के जरिए लगातार संपर्क कर मिलने का दबाव बनाया।

पीड़ित के अनुसार, 14 जून को मुलाकात के दौरान युवतियों ने सिगरेट पीने के लिए कहा, जिसके बाद उसे और उसके साथी को चक्कर आने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी फोटो और वीडियो बना लिए गए। अगले दिन दोनों युवतियों ने कथित तौर पर गलत हरकत का आरोप लगाते हुए मामला दबाने के बदले रुपये मांगे और पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने तथा परिवार और कार्यालय में बदनाम करने की धमकी दी।

शिकायत में कहा गया है कि धमकियों से डरकर 25 जून को युवक ने अपने मित्र के साथ 25 हजार रुपये नकद दोनों युवतियों को दिए। इसके बावजूद वे लगातार और पैसे मांगती रहीं। वहीं 10 जुलाई को दोनों युवतियां शिकायतकर्ता के कार्यालय पहुंचीं और कर्मचारियों के सामने गाली-गलौज करते हुए दोबारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल कॉल डिटेल, चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


Related Articles