Transfer News: उतई में चली तबादला एक्सप्रेस, नगर पंचायत के उपअभियंता बदले, थाना प्रभारी भी हुए परिवर्तित, आदेश जारी

Transfer News: उतई में चली तबादला एक्सप्रेस, नगर पंचायत के उपअभियंता बदले, थाना प्रभारी भी हुए परिवर्तित, आदेश जारी

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। नगर पंचायत उतई में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। नगर पंचायत और पुलिस विभाग में हुए तबादलों के तहत कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

नगर पंचायत उतई में पदस्थ उपअभियंता आशिष कुमार भारती का तबादला नगर पालिका निगम भिलाई कर दिया गया है। उनकी जगह भुवन लाल कौशिक को नगर पंचायत उतई का नया उपअभियंता नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

वहीं पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए मोहन भारद्वाज को उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा तबादला सूची में वाहन चालक इंद्र कुमार यादव का स्थानांतरण दल्लीराजहरा से उतई किया गया है।

नगर पंचायत और पुलिस विभाग में हुए इन प्रशासनिक बदलावों को स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Related Articles