Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तिरगा, थानौद, भरदा, गनियारी और कोटनी सेक्टर कमेटियों की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने पर जोर दिया।
बैठक में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सेक्टर कमेटियों की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह सक्रिय और कर्मठ लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। उन्होंने कमेटियों में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पूर्व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ काम करना होगा।
ताम्रध्वज साहू ने सख्त लहजे में कहा, “कागजों में कार्यकर्ता न बनाएं, शो-पीस कार्यकर्ता नहीं चाहिए। धरातल पर जाकर काम करें। नेता नहीं, कार्यकर्ता बनकर काम करें।” उन्होंने नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के काम को गंभीरता से करने के निर्देश भी दिए।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिवेन्द्र यादव ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के कार्यों की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, पूर्व मंडी डायरेक्टर तारकेश्वर चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू, सरपंच तिरगा घसिया राम, बाबू लाल देशमुख, जनपद सदस्य दामिनी साहू, रमेश साहू, जीवन सिन्हा, लाल जी गुप्ता, पूर्व जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, पूर्व सरपंच मीना सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष देवराज चतुर्वेदी, मोहन हरमुख, विशाल देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य हरेन्द्र देव, हिंछा राम पारकर, धनेश देशमुख, हेमंत देशमुख, सरपंच बिरेझर इंद्रजीत देशमुख, तुलसी देशमुख, मंडल अध्यक्ष शिवनारायण दिल्लीवार, पूर्व जनपद सभापति टिकेश्वरी देशमुख, सुनील मिश्रा, रोहित साहू, रविन्द्र सिन्हा और राजेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

