राजनांदगांव में बढ़े संपत्ति कर को लेकर आमजन की नाराजगी, महापौर ने पुनर्विचार करने का दिया आश्वासन

राजनांदगांव में बढ़े संपत्ति कर को लेकर आमजन की नाराजगी, महापौर ने पुनर्विचार करने का दिया आश्वासन

Chhattisgarh Rajnandgaon News: राजनांदगांव: शहर में बढ़े संपत्ति कर को लेकर आमजन की नाराजगी के बीच महापौर मधुसूदन यादव ने दरों पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को भाजपा उत्तर एवं दक्षिण मंडल तथा पार्षद दल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर संपत्ति कर में हुई वृद्धि की विसंगतियों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में सुमित भाटिया, चंद्रभान जघेल, अमर लालवानी, प्रवीण शुक्ला, सुरेश साहू, रानू जैन और पारस वर्मा शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संपत्ति कर की दरों में एकतरफा वृद्धि से आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिससे शहर में असंतोष का माहौल है। इस पर महापौर ने सहमति जताते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में बढ़ोतरी तर्कसंगत नहीं है।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि लंबे समय से कर दरों में वृद्धि नहीं हुई थी, लेकिन वर्तमान बढ़ोतरी का स्वरूप व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संपत्ति कर का पुनः निर्धारण किया जाएगा। महापौर के इस सकारात्मक आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।


Related Articles