AAP प्रदेश संयुक्त सचिव बादल भारद्वाज ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह

AAP प्रदेश संयुक्त सचिव बादल भारद्वाज ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह

AAP CG Joint Secretary Resignation: रायपुर। आम आदमी पार्टी (छत्तीसगढ़) के प्रदेश संयुक्त सचिव बादल भारद्वाज ने अपने पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

बादल भारद्वाज ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने यह निर्णय संगठन के भीतर उत्पन्न परिस्थितियों और व्यक्तिगत कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से संगठनात्मक हालात ऐसे बन रहे थे, जिनके चलते उनके लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना कठिन हो गया था।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, साथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने सिद्धांतों और आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते।

बादल भारद्वाज ने कहा कि वे भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।


Related Articles