CBSE परीक्षा 2025-26 में अचीवर्स इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने लहराया परचम

CBSE परीक्षा 2025-26 में अचीवर्स इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने लहराया परचम

CBSE Exams 2025-26: प्रतापपुर: अचीवर्स इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम हासिल कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे प्रतापपुर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
अलीशा खान – 92.2%
श्रेया सिंह – 90.8%
साक्षी निधि खमारिहा – 90.2%
विकास यादव – 89%
आयुष कुमार गुप्ता – 88.6%
आदित्य वर्मा – 85.6%
सुनील यादव – 81.8%
कृष्णा गुप्ता – 81%
आलिया परवीन – 80.8%

अन्य सराहनीय प्रदर्शन (70% से अधिक):
हलीमा अहमद नाज़ – 73%
नोवास लकड़ा – 77%
सुजीत कुमार पटेल – 79.6%
साइमा परवीन – 70.6%

विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 77.4% रहा, जिसे क्षेत्र में एक सराहनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों व अभिभावकों के योगदान की सराहना की।


Related Articles