प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक आवेदन

Prime Minister’s National Child Award 2026: रायपुर: बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के तहत वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी जाएगी।

विभाग ने बताया कि इच्छुक बच्चे, अभिभावक, संस्थाएं या अन्य व्यक्ति योग्य बच्चों का नामांकन कर सकते हैं। स्व-नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल सके।


Related Articles