प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित, डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, जनता से संयम की अपील

प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित, डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, जनता से संयम की अपील

Chhattisgarh Latest News: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और संसाधन बचत की अपील का सम्मान करते हुए अपने प्रोटोकॉल काफिले से 4 वाहनों का उपयोग कम करने का निर्णय लिया है।

डॉ. रमन सिंह ने इस निर्णय को राष्ट्रहित में संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा, “जब वैश्विक परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हैं, तब प्रधानमंत्री मोदी जी का संसाधनों के संरक्षण का संदेश हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ऐसे समय में प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक का दायित्व है कि वह संयम, सादगी और जिम्मेदारी का परिचय दे।”

डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे आवश्यकतानुसार ही संसाधनों का उपयोग करें, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग बढ़ाएँ और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित में सहयोग करें।


Related Articles