Chhattisgarh News: दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जामगांव (आर) मंडल की नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति और अनुशंसा के बाद घोषित इस नई टीम में युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडल अध्यक्ष के रूप में लुभम बंछोर (डिघारी) को कमान सौंपी गई है, जबकि मुकेश साहू (जामगांव आर) और नरेन्द्र धरमगुढ़ी (सुरपा) को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
यह कार्यकारिणी भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला प्रभारी नंदन जैन तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार घोषित की गई है। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की सहमति एवं जामगांव (आर) मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू की विशेष अनुशंसा शामिल रही।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रेखराज साहू, प्रदीप चन्द्राकर, दीपक साहू और अभिषेक सेन को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंत्री पद पर किरण साहू, गजेन्द्र भारती, हितेन्द्र साहू, विजय साहू, फालेश्वर नेताम और शेषनारायण साहू को शामिल किया गया है। परमेश्वर चक्रधारी को कोषाध्यक्ष तथा रेमन साहू को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन ने प्रचार-प्रसार और मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से अजय साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख, योगेश उपाध्याय को सह प्रचार-प्रसार प्रमुख, हुमेश देवांगन को मीडिया प्रभारी, दुर्गेश रजक को सह मीडिया प्रभारी, निमेश साहू को सोशल मीडिया प्रभारी तथा आयुष यादव को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। महिला भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए दिप्ती सोनवानी को कन्याशक्ति संयोजिका और सुमन सागरवंशी को सह कन्याशक्ति संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यालयीन कार्यों के लिए उज्ज्वल केला को कार्यालय मंत्री और मेघराज साहू को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। वहीं संगठन के तकनीकी और विधिक कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए दुर्गेश निषाद को आईटी सेल प्रभारी, इशू बंछोर को सह आईटी सेल प्रभारी, मोरध्वज साहू और नागराज कश्यप को प्रचार-प्रसार मंत्री, खिलावन यादव को विधि एवं तकनीकी प्रभारी तथा चेतन साहू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मंडल के विभिन्न गांवों से सक्रिय युवाओं को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें साकेत साहू, धीरज पारधी, राकेश साहू, भूपेन्द्र साहू, छगन साहू, जितेश साहू, विजय साहू, नूतन साहू, रवि ठाकुर, राजेश देवांगन, चुन्नी देवांगन, शेषनारायण सिन्हा और ओमप्रकाश चन्द्राकर प्रमुख हैं।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू और नवनियुक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर के हस्ताक्षरों से जारी सूची के बाद क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा एवं भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।

