Raipur Latest News: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की सराहनीय पहल, 111 स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर

Raipur Latest News: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की सराहनीय पहल, 111 स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की ओर से सामुदायिक सेवा गतिविधियों के तहत टेमरी स्थित हैप्पी स्कूल में स्वेटर वितरण अभियान आयोजित किया गया। सर्दी की शुरुआत को देखते हुए क्लब ने स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव और राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की।

अभियान के दौरान स्कूल के कुल 111 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सर्दी से बचाव के साथ जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना था।

रोटरी क्लब की यह गतिविधि बच्चों की देखभाल, शिक्षा को प्रोत्साहन देने और सामुदायिक सेवा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्लब का मानना है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षा, देखभाल और मुस्कुराने की वजह मिलनी चाहिए।


Related Articles